Breaking News

चार आरोपियों से 12 किलो गांजा जब्त:एक ही बाइक पर सप्लाई करने जा रहे थे


भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई करने जा रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपी एक ही बाइक पर बैग में गांजा लेकर जा रहे थे। फि़लहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
थाना अधिकारी सतीश चंद ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग एक बैग लेकर कहीं जा रहे थे। पुलिस की टीम ने उन्हें रोका और, उनसे नाम पता पूछा। पुलिस की टीम ने बैग की तलाशी ली तो, 3 बैग से 10 पैकेट मिले। 

No comments