झुंझुनूं में आवारा जानवरों का ख़ौफ:4 महीने में 1630 लोग हुए शिकार
झुंझुनूं जिले में आवारा और हिंसक जानवरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम की हालिया रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती चार महीनों के भीतर ही झुंझुनूं में कुल 1,630 लोग पशु दंश का शिकार होकर अस्पतालों में पहुंचे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि जिले में हर दिन औसतन 13 से ज्यादा लोग इन जानवरों का शिकार बन रहे हैं।

No comments