30 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त:1700 रुपए जुर्माना वसूला, कार्रवाई से मचा हड़कंप
सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा कस्बे में नगर पालिका ने नो प्लास्टिक डे के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत संचालित किया गया।
अभियान के दौरान,पालिका की टीम ने सदर बाजार सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाई। इस दौरान लगभग 30 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1700 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।

No comments