सांसद इंदौरा ने हिमाचल सीएम से मिलकर 6ए पोंगबांध प्रभावित किसानों का मुद्दा उठाया
श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से मुलाकात कर 6ए पोंगबांध प्रभावित किसानों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान दोनों राज्यों के समन्वय से ही संभव है और प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत मिलनी चाहिए। सांसद ने मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया तथा विश्वास जताया कि राज्य सरकार इस मामले में सकारात्मक पहल करेगी।

No comments