Breaking News

जुए, सट्टे में पैसा हारने के बाद पत्नी से करता था मारपीट, मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर के चूनावढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 10 में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय भावना शर्मा ने रिपोर्ट दी कि करीब आठ वर्ष पूर्व मेरी शादी दीपक पुत्र बाबूलाल शर्मा के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही पति दीपक, ससुर बाबूलाल व सास विमला ने मारपीट करनी शुरू कर दी। मेरा पति जुए, सट्टे का आदी है। जब वह पैसा हार जाता है तो शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है।  

No comments