राजस्थान में प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। आगामी तीन दिन भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण प्री-मानसून गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। इधर, बारिश से राज्य में दिन का पारे में सामान्य से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

No comments