Breaking News

रोहतक में रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आए 3 गैस सिलेंडर फटे


हरियाणा के रोहतक में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में बने रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रेस्टोरेंट में रखे तीन गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं. कई दमकल गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

No comments