Breaking News

सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी:निगम ने धरनास्थल पर लगाया ताला


अजमेर नगर निगम में कार्यरत 2250 अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। पिछले 10 दिनों से निगम की पुरानी बिल्डिंग परिसर में शांतिपूर्वक धरना दे रहे कर्मचारियों को गुरुवार सुबह उस समय रोक दिया गया, जब उनके पहुंचने से पहले ही निगम प्रशासन ने पुरानी बिल्डिंग के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। 
इसके विरोध में कर्मचारी मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। गेट पर ताला लगा देख कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क पर बैठकर डफली और झुनझुना बजाते हुए ठेका कंपनी और निगम प्रशासन के खिलाफ भजन-कीर्तन शुरू कर दिया।

No comments