Breaking News

1250 किलो चटगोला ओर आंवला कैंडी सीज:600 किलो खराब चूरन प्रोडक्ट फिंकवाए


राजस्थान सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भीलवाड़ा के चमनपुरा बनेड़ा रोड स्थित मैसर्स हितकर न्यूट्री फूड्स इकाई पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
सीएमएचओ संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने करीब 1250 किलोग्राम चटगोला और आंवला कैंडी के निर्माण कार्य को मौके पर सीज कर दिया। इसके साथ ही परिसर में रखे लगभग 600 किलो खराब खाद्य पदार्थों और चूरन प्रोडक्ट को नष्ट करवाया गया।

No comments