सरकार ने लागू किया नया नियम! अब बिना सब्सिडी लगवा सकेंगे सस्ते सोलर पैनल
सरकार भी देश में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर योजना चला रही है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है.
न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता इस योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता यानी सब्सिडी नहीं लेना चाहते, वे 'गिव इट अपÓ ऑप्शन चुनकर नॉन-डीसीआर सोलर पैनल का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह छूट 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी. सरकार का मानना है कि इस फैसले से अधिक लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने का मौका मिलेगा.

No comments