जांच अब सीआईडी-सीबी करेगी
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी और आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा के बीच विधायक सेवा केंद्र में हुए चर्चित मारपीट प्रकरण में अब जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी गई है। राज्य सरकार ने दोनों पक्षों द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमों की फाइलें जयपुर तलब कर ली हैं।
यह निर्णय उस समय लिया गया जब बुधवार को विभिन्न संगठनों और सर्वसमाज द्वारा एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया तथा कुछ घंटों बाद विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

No comments