बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, पत्नी की हालत गंभीर
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में करणपुर मार्ग पर ग्रीनलैंड सिटी के पास बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये। हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव चक 6 एम फूसेवाला निवासी शिवराज पुत्र ओमप्रकाश नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई भंवरलाल नायक अपनी पत्नी मंजू के साथ गांव से बाइक पर श्रीगंगानगर की तरफ आ रहा था। रास्ते में श्रीकरणपुर मार्ग पर ग्रीनलैंड सिटी के पास बोलेरो कैम्पर ने भंवरलाल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मंजू देवी के सिर, जबड़े पर घातक चोटें आई।

No comments