Breaking News

सिविल कोर्ट में अवकाश 1 से 28 जून तक


श्रीगंगानगर जिले की सिविल कोर्ट में 1 से 28 जून तक अवकाश रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय सहित जिले की सभी अदालतों में 28 मई को बकरीद का अवकाश रहेगा। इसके पश्चात 1 से 28 जून तक सिविल न्यायालय का अवकाश रहेगा। सिविल कोर्ट में अर्जेन्ट दावा लगाया जा सकता है। इस दौरान सिविल कोर्ट में ना ही तो किसी मामले की सुनवाई होगी और ना ही कोई फैसला दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान फौजदारी अदालतें नियमित रूप से खुलेगी।

No comments