मोदी की अपील का असर, मेट्रो से दफ्तर पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा
वैश्विक संकट के बीच ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर अब नेताओं और मंत्रियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। आज बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मेट्रो से सफर कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रियों ने संकल्प लिया है कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे या जरूरत पडऩे पर केवल एक सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे।

No comments