मशहूर सिंगर दिलजीत के घर और मेयर ऑफिस को मिली धमकी
लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों के सरकारी कंप्यूटरों पर धमकी भरा ईमेल चमका। इस ईमेल ने पूरे प्रशासनिक और पुलिस अमले के होश उड़ा कर रख दिए हैं। ईमेल में किसी छोटे-मोटे ठिकाने को नहीं, बल्कि सीधे लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को धमकी दी गई। आज सोमवार 25 मई की सुबह-सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य आला अधिकारियों की सरकारी आईडी पर भेजा गया, जिसके बाद से ही पूरे शहर में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बन गई है

No comments