पीएम मोदी ने आज बुलाई अहम बैठक - कैबिनेट में बदलाव और पेट्रोल-गैस को लेकर हो सकता बड़ा फैसला
पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी।
यह बैठक शाम पांच बजे होगी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल होंगे।

No comments