पीपीपी मॉडल से बदलेगा राजस्थान का सफर
राजस्थान में अब बस का सफर हवाई यात्रा जैसा सुविधाजनक और आधुनिक होने जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के प्रमुख जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत आधुनिक बस पोर्ट विकसित करने का बड़ा फैसला लिया है.
नए बस पोट्र्स को केवल बस स्टैंड तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इन्हें क्षेत्रीय परिवहन के आधुनिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां पर यात्रियों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित और आधुनिक प्रतीक्षालय होंगे. रोडवेज और निजी बसों के बीच बेहतर तालमेल बिठाया जाएगा ताकि बसें समय पर मिलें.

No comments