रिकॉर्ड लो लेवल से संभला रुपया
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट से रुपया थोड़ा संभला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के मद्देनजर आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कुछ हद तक कम होने से तेल की कीमतें टूटकर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया। रु

No comments