Breaking News

राजस्थान के शिक्षा विभाग का आदेश, शिक्षकों-कार्मिकों को लगा झटका


छुट्टियां शुरू होने से पहले ही शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच घूमने-फिरने, रिश्तेदारों के यहां जाने और पारिवारिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो जाती है। खासकर महिला शिक्षक पीहर या ससुराल जाने, बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने और पहले से बुकिंग कराने की योजना बनाती है, लेकिन इस बार ग्रीष्मावकाश से पहले शिक्षा विभाग के एक आदेश ने शिक्षकों की सारी प्लानिंग पर ब्रेक लगा दिया है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक अब शिक्षक और शिक्षा विभाग के अन्य कार्मिक ग्रीष्मावकाश के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने और मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पडऩे पर तत्काल ड्यूटी पर बुलाया जा सके।

No comments