जयपुर घूमने आए पर्यटकों के लिए खुशखबरी; एक बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस
जयपुर पुलिस ने राज्य में हर साल आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 'पिंकगार्डÓ मोबाइल एप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित 'क्राउड गार्डÓ प्रणाली शुरू की है। 'पर्यटक सर्वोपरिÓ सोच पर आधारित इन तकनीकी साधनों का उद्देश्य पर्यटकों के साथ होने वाली ठगी को खत्म करना, भीड़ की निगरानी करना और आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही एप में प्रतिक्रिया सुविधा भी जोड़ी गई है।
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि इस एप में फिलहाल कई महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर के ऐसे 20 पर्यटन स्थलों की पहचान की गई है, जहां पर्यटकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।

No comments