टोल-प्लाजा पर हॉर्न बजाने पर टोलकर्मियों ने ड्राइवर को पीटा
भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के जीवलिया टोल प्लाजा में पर पांच मिनट लाइन में खड़े रहने पर भी जब टोल नहीं कटा ना कोई टोल कर्मी आया तो ड्राइवर ने हॉर्न बजाया। इसके बाद आए टोलकर्मी ने ड्राइवर के साथ बदतमीजी करते हुए उसे ट्रेलर से उतारा और अपने दूसरे साथियों के साथ मिल मारपीट कर दी। ड्राइवर ने प्राथमिक इलाज के बाद थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की।

No comments