Breaking News

25 मई को बीकानेर आएंगे गृहमंत्री:दो दिन के दौरा


केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। वे 25 मई को बीकानेर आएंगे और सांचू बॉर्डर का दौरा करेंगे। प्रदेश के 5 जिलों के कलेक्टर-एसपी की मीटिंग भी लेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह 25 और 26 मई को बीकानेर में रहेंगे। इस दौरान वे बज्जू तहसील स्थित सांचू बॉर्डर पर जाएंगे और पाकिस्तान से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। सांचू बॉर्डर पोस्ट पर ही बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे। वे बॉर्डर एरिया के ग्रामीणों से भी बातचीत कर सकते हैं।  गृहमंत्री शाह बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी जिलों के कलेक्टर-एसपी की मीटिंग भी लेंगे।

No comments