सार्वजनिक पुस्तकालय दिवस पर विचार गोष्ठी
श्रीगंगानगर के राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में राजा राममोहन राय की जयंती पर 'सार्वजनिक पुस्तकालय दिवसÓ मनाया गया। इस अवसर पर 'सार्वजनिक पुस्तकालय जन विश्वविद्यालय का रूपÓ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. श्रीधर शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि अधिशाषी अभियंता पंकज सैनी ने पुस्तकालयों को ज्ञान का मंदिर बताते हुए राजा राममोहन राय के योगदान पर प्रकाश डाला।

No comments