क्रिकेट टीम घोषित, अर्जित गुप्ता कप्तान बने
राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लिए जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने सीनियर टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अर्जित गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि अजय सिंह कुकणा को उप कप्तान बनाया गया है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने बताया कि प्रतियोगिता उदयपुर में आयोजित होगी। टीम के मुख्य कोच पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं बीसीसीआई लेवल-2 कोच निशान सिंह होंगे।

No comments