ट्रांसफार्मर ही चोरी कर ले गया अज्ञात चोर
हनुमानगढ़ के ंखुईयां पुलिस थाना क्षेत्र में गांव भावलदेसर की तरफ जाने वाली रोड़ पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। इलाके की बिजली गुल होने पर विद्युत विभाग ने मौके देखा, तो ट्रांसफार्मर ही गायब मिला।
पुलिस ने निगम के कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण बिजेन्द्र मीणा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रांसफार्मर 25 केवी का था। यह ट्रांसफार्मर पांडूसर में गंगोई बास में लगा हुआ था। मुकदमे की जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंपी गई है।

No comments