बार संघ कार्यालय से ए.सी चोरी
सादुलशहर न्यायालय परिसर में स्थित बार संघ कार्यालय से विंडो एसी चोरी हो गया। पुलिस ने सचिव की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। बार संघ सचिव राकेश गुरिया ने रिपोर्ट दी कि एडवोकेट संदीप मूंड ने फोन पर बताया कि अध्यक्ष कार्यालय में लगा एसी चोरी हो गया है। मैं मौके पर पहुंचा, तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति न्यायालय परिसर की दीवार फांद कर कार्यालय में आने के सबूत मिले। कार्यालय का शीशा टूटा हुआ था। जमीन पर चप्पलों के निशान थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

No comments