Breaking News

बीमार गायों के लिए लगाया सवा लाख का कूलर


जैसलमेर जिले में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए तीव्र हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।  इस बीच भीषण गर्मी और लू से बीमार गायों को बचाने के लिए मूलसागर स्थित तुलसी गोशाला के हॉस्पिटल में सवा लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक डक सिस्टम कूलर लगाया गया है। तुलसी गोशाला संचालक मानव व्यास ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से यह आधुनिक डक सिस्टम कूलर मंगवाया गया है। इसे गोशाला के अस्पताल में लगाया गया है, जहां फिलहाल करीब 100 बीमार गायों का इलाज चल रहा है। यह सिस्टम करीब 1200 स्क्वायर फीट क्षेत्र को ठंडा रखने में सक्षम है। गोशाला में कुल 1300 से अधिक गायें हैं।

No comments