शिक्षा विभाग में वेतन गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 2.94 लाख कार्मिकों के वेतन की फिर होगी जांच
राजस्थान शिक्षा विभाग में वर्षों से हुए वेतन निर्धारण अब दोबारा जांच के दायरे में आ गए हैं। पुनरीक्षित वेतन, पदोन्नति, चयनित वेतनमान, एसीपी और एमएसीपी के तहत किए गए वेतन निर्धारणों में अनियमितताओं की आशंका के बाद वित्त विभाग ने व्यापक पुन: परीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब विभाग में कार्यरत सभी कार्मिकों के वेतन निर्धारणों की सेवा अभिलेखों के आधार पर दोबारा जांच होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अधीनस्थ कार्यालयों में 4 सदस्यीय कमेटियां गठित करने को कहा है।

No comments