कोटा में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 14.5 लाख की खेप जब्त की
राजस्थान के कोटा में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत दो दिनों में लगातार तीन बड़ी रेड कर शराब माफियाओं में खलबली मचा दी है. जिला साइबर टीम, थाना चेचट और थाना मण्डाना की स्पेशल टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 लाख 50 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है. इस कार्रवाई का दौरान तस्करी में इस्तेमाल हो रही तीन लग्जरी गाडिय़ां महिंद्रा मराजो, किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा भी जब्त की गई है.

No comments