Breaking News

सरकारी स्कूलों में फिर घुलेगी दूध की मिठास, नौनिहालों को सितंबर तक मिलेगा बाल गोपाल का पोषण


राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरकार के मिड-डे मील आयुक्तालय ने पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत नए शैक्षणिक सत्र के लिए मिल्क पाउडर का आवंटन जारी कर दिया है। प्रदेश में 39.21 लाख किलोग्राम मिल्क पाउडर आवंटित किया है।
सरकार की ओर से जारी आदेश अनुसार आवंटित पाउडर मिल्क की आपूर्ति राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के माध्यम से सीधे विद्यालयों तक डोर स्टेप डिलीवरी के रूप में की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई विद्यालयों की सुची और छात्र संख्या के आधार पर यह सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

No comments