स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा:टायर निकले से हुआ बेकाबू, 10 स्टूडेंट्स घायल
नागौर जिले के मेड़ता कस्बे में आज सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे एक टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
108 एम्बुलेंस चालक हरेंद्र तेतरवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली कि स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक टेंपो पांचडोलिया-नेतडिय़ा रोड पर भेरुजी मंदिर के पास बेकाबू होकर पलट गया है। इस पर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बच्चों को फौरन मेड़ता उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार टेंपों का टायर निकल जाने के वजह से पूरा हादसा हुआ है।

No comments