बायोवेस्ट निष्पादन को लेकर सख्ती, नियमों की पालना के निर्देश
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर अमित यादव ने कहा कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 की पालना सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों, लैब, पशु चिकित्सालयों व अन्य चिकित्सा संस्थानों से निकलने वाले बायोवेस्ट का विधिवत निष्पादन सीटीएफ के माध्यम से कराया जाए।
कलेक्ट्रेट सभाहॉल में आयोजित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि जो संस्थान बायोवेस्ट का सही तरीके से निष्पादन नहीं कर रहे या खुले में फेंक रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सीएमएचओ को प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।

No comments