जनगणना ड्यूटी में लगाए कार्मिक एडीएम से मिले
श्रीगंगानगर में जनगणना-2027 में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों के कार्मिकों का एक शिष्टमण्डल विभागीय कार्य से रिलीव कर जनगणना कार्य करवाने की मांग को लेकर सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार से कलक्ट्रेट के सभागार में मिला।
इस दौरान राज्य कर्मचारी बीमा विभाग, वाणिज्य कर विभाग, विद्युत विभाग, डूआईटी, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं आईटीआई के कार्मिकों ने एडीएम को बताया कि कार्मिकों द्वारा चुनाव कार्य में बीएलओ, प्रगणक, जनगणना प्रगणक एवं संबंधित विभागीय कार्यालय कार्य किया जा रहा है।

No comments