वेतन निर्धारण में लापरवाही पर सरकार सख्त: कर्मचारियों के वेतन की होगी सघन री-चेकिंग
राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हो रही गड़बडिय़ों और नियमों के विरुद्ध अधिक भुगतान के मामलों पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। वित्त विभाग ने मंगलवार को परिपत्र जारी करते हुए सभी विभागों को सेवारत राज्य कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की फिर से गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को अधिक भुगतान होने का मामला सामने आता है, तो उसकी वसूली सीधे तौर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी से की जाएगी।

No comments