Breaking News

लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, बड़ी जनहानि टली


जोधपुर के सालावास रोड पर आज सुबह लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की 4 टीमें मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक सालावास पाल मेला रोड पर एक लकड़ी बुरादे के गोदाम में अचानक आग लग गई। इसके चलते दूर-दूर तक धुंआ उठने लगा। मौके पर बासनी, चौपासनी, शास्त्री नगर और बोरानाडा की फायर बिग्रेड टीमें पहुंची और करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम के प्रशांत सिंह ने बताया कि आग लकड़ी के गोदाम में लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

No comments