Breaking News

बुजुर्ग दम्पति घर में सो रहे थे, अज्ञात चोर लाखों का सोना-चांदी चुरा ले गये


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 34 एसटीजी ढाणी में बुजुर्ग दम्पति सो रहे थे और अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना चांदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय गजन सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरी पत्नी रात आठ बजे खाना खाने के बाद सो गये थे। इसके बाद देर रात को अज्ञात व्यक्ति मेरे घर से एक तोला सोने का कुंडल, आधा तोला सोने की अगूंठी, एक तोला सोने की दो मोहरें, पांच तोला चांदी का कड़ा, पांच तोला चांदी की दो जोड़ी पाजेब, 33 हजार रुपए की नगदी, मेरा व पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, गैंस कनेक्शन की कॉपी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी करके ले गये।

No comments