Breaking News

काले कोट वालों ने चोट मार कर बैरवा को मीडिया के सामने पेश किया: जयदीप


जयपुर से विधायक-एईएन मारपीट प्रकरण की जांच करने पहुंचे यूडीएच सचिव रवि जैन के समक्ष अपना पक्ष रखने के बाद विधायक जयदीप बिहाणी ने मीडिया से बातचीत की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि काले कोट वालों ने एईएन बैरवा की आंख पर चोट मार कर मीडिया के सामने पेश किया। मुकदमा बनाने के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। 
जयदीप बिहाणी ने मीडिया से कहाकि घटना के बाद जब पुलिस बैरवा को मेरे ऑफिस से लेकर गई थी, तब उसकी आंख लाल थी क्या।  सब काले कोट वालों के काम हैं। घटना के मास्टरमाइंड के सवाल पर उन्होंने कहाकि मैं मास्टर माइंड को कहां ढूंढ़ता रहूंगा। मैं तीन दिन से अकेला बयान दे रहूं, मेरे पास कौन सा काले कोट वाला खड़ा है।

No comments