Breaking News

नौतपा आज से, 47 डिग्री के पार जाएगा पारा, आज 19 जिलों में लू का अलर्ट


आज सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है। राजस्थान में पारा आने वाले दिन में 47 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन राज्य में तेज गर्मी पडऩे की संभावना है।
सोमवार को तीन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। 28 मई के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इसके असर से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। यह जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है।

No comments