आज गर्मी का पहला रेड अलर्ट, बाड़मेर में रिकॉर्ड टूटा:मौसम विभाग ने कहा- घर से न निकलें
राजस्थान में भीषण गर्मी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार को 3 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। दिन के समय लोगों को घर से नहीं निकलने की भी एडवाइजरी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार बुधवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए है। यहां दोपहर के समय घर से न निकलने की भी एडवाइजरी जारी की गई है। कल भी इन जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी है।
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी समय बदला है। इसे दो शिफ्ट (सुबह 8 बजे से 12:30 बजे और शाम 4:30 बजे से 8:30 बजे तक) में किया है।

No comments