Breaking News

राजस्थान के वीआईपी के काफिले में कम हुईं गाडिय़ां: 5 कारों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले में शामिल गाडिय़ों की संख्या कम कर दी है। आज बुधवार सुबह दिल्ली जाने के लिए सांगानेर एयरपोर्ट जाते समय उनके कारकेड (कॉन्वॉय) में गाडिय़ों की संख्या 5 रह गई थी। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद भजनलाल शर्मा ने मिसल पेश की है।
पहले सीएम के काफिले में 10 से 12 गाडिय़ां रहती थीं। अब गाडिय़ों की संख्या आधी कर दी गई है। इससे पहले देर रात सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को भी काफिले में कम वाहनों के इस्तेमाल करने और वाहनों के अनवाश्यक प्रयोग से बचने के निर्देश दिए।

No comments