Breaking News

ट्रक और टेम्पो क्रूजर की टक्कर, 3 की मौत


जयपुर के चौमूं में स्टेडियम के पास ब्यावरिया कट के पास आज बुधवार सुबह करीब 7 नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में टेम्पो क्रूजर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं।
ट्रक से टकराने के बाद क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे बने होटल-रेस्टोरेंट में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। होटल के बाहर खड़ी एक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। 

No comments