हाईवे पर बने ढाबे पर मिली ड्रग्स, मालिक गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित होटल शिव कृपा जम्मू हरियाणा हिमाचल पंजाबी ढाबा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41.02 ग्राम अफीम और 267 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी देवीलाल पुत्र कालू लाल अहीर निवासी नंगाखेड़ा को मौके से गिरफ्तार किया है।
थाना मंगलवाड़ पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ढाबे में अवैध मादक पदार्थ रखकर बेचे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी भगवान लाल अपनी टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और ढाबे की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

No comments