कोटा में रिटायर्ड रेलवेकर्मी के घर चोरी
कोटा में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के सूने मकान में बदमाशों ने सेंघ लगाई है। बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। फिर गर्मी से राहत के लिए पंखे चलाए। तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जाते समय बदमाश पंखे चालू छोड़ गए। घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त पीडि़त व्यक्ति गंगापुर गया हुआ था। पड़ोसी ने मकान का ताला टूटने की जानकारी फोन पर दी। जिसके बाद पीडि़त व्यक्ति ने कोटा पहुंचकर थाने में सूचना दी।

No comments