आबूरोड में सूने घर में चोरी:दीवार कूदकर घुसे चोर
आबूरोड के केसरगंज स्थित बैंक कॉलोनी में बीती रात एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर घर से नकदी और लाखों के गहने चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, बैंक कॉलोनी निवासी शबनम खान का परिवार उदयपुर गया हुआ था। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात करीब 2:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। चोर चारदीवारी कूदकर मकान में घुसे। इस दौरान कॉलोनी के कुत्तों के भौंकने पर चोरों ने उन्हें पत्थर भी मारे।

No comments