रणथंभौर से टाइगर, लेपर्ड और चीता एक साथ दिखे
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 9 में टाइगर, लेपर्ड और कूनो नेशनल पार्क से आया चीता एक साथ दिखाई दिए। इस दृश्य को वहां मौजूद पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों ने देखा और फोटो सामने आए। राजस्थान वन विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दृश्य को साझा करते हुए लिखा कि रणथंभौर में एक दिन ऐसा रहा जब जंगल ने चौंका दिया। जोन 9 में बाघ, तेंदुआ और चीता एक ही स्थान और समय पर दिखाई दिए। विभाग ने इसे दुर्लभ और अप्रत्याशित बताया और कहा कि ऐसे दृश्य जंगल की गतिविधियों को दिखाते हैं।

No comments