Breaking News

गैंस सिलेंडर की आग से झुलसे तीन जनों की हालत खतरे से बाहर


हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र की नई आबादी में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे तीन जनों की हालत खतरे से बाहर हैं। तीनों को हनुमानगढ़ से बीकानेर पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। पीबीएम पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार आग से झुलसे मकान मालिक मुकेश, डिम्पल व रेशम सिंह का उपचार चल रहा है। तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है। आगजनी की घटना में घरवालों के अलावा गैंस एजेंसी के दो कर्मचारी भी झुलस गये थे। 
गौरतलब कि घर में गैस लीकेज की शिकायत पर कर्मचारी जांच के लिए पहुंचे थे, तभी अचानक आग लग गई।

No comments