Breaking News

हैलीकॉप्टर ने सबरीमाला मंदिर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ान भरी


भारतीय तटरक्षक बल के एक हैलीकॉप्टर द्वारा सबरीमाला मंदिर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ान भरने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, आई.सी.जी. ने घटना के लिए 'खराब मौसमÓ को जिम्मेदार ठहराया है। उड़ान से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सबरीमाला के विशेष आयुक्त द्वारा जांच का आदेश दिए जाने के बाद जांच शुरू की गई। पम्पा पुलिस ने केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ई) के तहत एक मामला दर्ज किया है। 

No comments