Breaking News

भारत की फसलों पर मंडरा रहा लू का खतरा


यूएन के खाद्य और कृषि संगठन और विश्व मौसम विज्ञान संगठन की नई रिपोर्ट में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, इस नई रिपोर्ट में लू को भारतीय कृषि श्रमिकों और चावल उत्पादन के लिए एक बड़ा खतरा बताया है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा गंगा और सिंधु नदी के आस-पास मौजूद कृषि क्षेत्रों में होने का अनुमान है। इसके कारण उत्पादन में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि, पिछले आधी सदी में दुनिया भर में अत्यधिक गर्मी की घटनाओं की आवृत्ति, तीव्रता और अवधि में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, और भविष्य में कृषि-खाद्य प्रणालियों और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जोखिम और भी ज्यादा बढऩे वाले हैं।

No comments