राजस्थान के सभी स्कूलों में अपार आईडी पर बड़ा फैसला: अब अभिभावकों की ना भी लिखित में देनी होगी
राजस्थान में वन नेशन-वन स्टूडेंट विजन के तहत राजस्थान के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब बिना माता-पिता या वैधानिक अभिभावक की लिखित सहमति के यह आईडी नहीं बनेगी। इतना ही नहीं, यदि अभिभावक यह आईडी नहीं बनवाना चाहते हैं, तो स्कूलों को उनकी असहमति भी लिखित में लेनी होगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

No comments