Breaking News

प्रार्थना सभा में ही 'ऑनलाइनÓ लगेगी हाजिरी:शिक्षा विभाग का नवाचार


राजस्थान में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। सत्र 2026-27 से सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अटेंडें पूरी तरह डिजिटल होगी। अब शिक्षकों को क्लास में जाकर हाजिरी रजिस्टर पर पेन नहीं चलाना होगा, बल्कि प्रार्थना सभा के दौरान ही एक क्लिक से डेटा मुख्यालय तक पहुँच जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत सबसे बड़ा बदलाव समय और स्थान को लेकर किया गया है। अब तक कक्षाध्यापक पहली घंटी के दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में जाकर हाजिरी लेते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया प्रार्थना सभा के दौरान ही पूरी करनी होगी। 

No comments